ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

इंदौर में बादल छंटने के कारण रात के तापमान में हुआ इजाफा

इंदौर। बादल छंटने के कारण अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह बादल न होने से तेज धूप निकली, जिससे कारण सुबह से ही गर्मी का एहसास शहरवासियों को हुआ। सुबह पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। पिछले 24 घंटे में शहर में हवाई अधिकतम 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 5000 मीटर तक दर्ज की गई। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि रविवार को सुबह बादल छंटने के कारण निकली धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। वहीं दोपहर बाद छाए बादलों के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रविवार को दिन में दक्षिणी पूर्वी हवाएं 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली वही शाम को हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी रहा। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वही एक द्रोणिका विदर्भ व केरल तक बनी हुई। इसके असर से अभी बादल दिखाई दे रहे है। सोमवार से ये सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होंगे। इस वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आज का मौसम

रविवार सुबह शहर में धूप खिली और दोपहर में बादल छाए और शहर के कुछ हिस्सो में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी शहर में दोपहर में बादल छाएंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। अब शहर में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

10 अप्रैल 38 21

11 अप्रैल 39 22

भोपाल

10 अप्रैल 36 23

11 अप्रैल 37 23

उज्जैन

10 अप्रैल 38 23

11 अपैल 38 23

Related Articles

Back to top button