ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं अधकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भोपाल। जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हर बार की तरह इस बार भी जनसुनवाई आयोजित की गई है, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था। नवागत कलेक्टर आशीष सिंह तो इस जनसुनवाई में मौजूद थे ही, साथ ही अपर कलेक्टर हरेंद्र नारायण और संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान जिले के विभिन्‍न हिस्‍सों से 98 से अधिक आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकांश शिकायतों को स्वयं सुना और तत्काल निराकृत हो सकने वाली शिकायतों का निराकरण भी किया। वही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि शिकायतों का अगले जनसुनवाई से पहले ही निराकरण कर लिया जाए। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आवश्यक रूप से मौजूद रहें। बिना सूचना दिए किसी अन्य को नहीं भेजें, अन्‍यथा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button