ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
खेल

IPL 2023 CSK vs LSG: क्या चेन्नई खोलेगी अपना खाता या लखनऊ जीतेगी जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी

आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के घरेलू मैदान पर मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। CSK के लिए यह मुकाबला होम गाउंड के नजरिए से अहम रहने वाला है। टीम 2019 के बाद पहली बार घरेलू मैदान पर खेलेगी। सुपर किंग्स का रिकॉर्ड एमए चिदंबरम स्टेडियम में अच्छा है। टीम ने यहां 56 में से 40 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टीम IPL में लगातार चार हार का सिलसिला तोड़ सकती है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई को पिछले सीजन के मुकाबले में हराया था। चेन्नई ने सीजन 2023 की शुरुआत गुजरात के खिलाफ हार से की, जबकि लखनऊ ने दिल्ली को हराकर खाता खोला है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम के पिच पर तेज गेंदबाजों को सहायता मिलती थी। हालांकि अब विकेट पहले के मुकाबले धीमी हो गई है। जिसके कारण पिच पर स्पिनरों को विकेट से मदद मिलती है। मैदान पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला करना सही रहेगा। पिच पर अच्छा टर्न देखने को मिल सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हैंगरगेकर

लखनऊ सुपर जाएंट्स

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई और आवेश खान।

Related Articles

Back to top button