ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बरघाट में जोरदार तो जिले में कहीं बूंदाबांदी कहीं हुई रिमझिम वर्षा

सिवनी। एक सप्ताह से लगातार बदल रहे मौसम ने शनिवार सुबह अपना असर दिखाया। सुबह 4 बजे से आसमान में तेज गरज चमक व तेज हवाओं के साथ जिले के सभी आठ विकासखंडों में रिमझिम वर्षा दर्ज की गई है। बरघाट विकासखंड में सबसे ज्यादा दो इंच से ज्यादा वर्षा दो घंटे में रिकार्ड की गई है। राहत की बात यह है कि धान उत्पादक बरघाट क्षेत्र में गेहूं व चना की ज्यादा फसल खेतों में नहीं हैं। ऐसे में फसल नुकसानी की आशंका कम है। वहीं धनौरा और केवलारी क्षेत्र में आधा इंच से ज्यादा वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं सिवनी शहर के अलावा छपारा, लखनादौन, कुरई, घंसौर क्षेत्र में सुबह से रूक रूककर कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं रिमझिम वर्षा हो रही है।

अधिकारियों व तहसीलदारों को नजर रखने निर्देशः

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शनिवार को हुई हल्की वर्षा से फसलों को नुकसान होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। जिले में कहीं पर भी ओलावृष्टि अथवा आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी अधिकारियों व तहसीलदारों व राजस्व अमले को नजर रखकर नुकसानी सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कहां हुई कितनी कितनी वर्षाः

सिवनी जिले की बरघाट तहसील में शनिवार सुबह आठ बजे तक 58 मिमी, धनौरा में 20.2, केवलारी में 18, छपारा में 7, सिवनी शहर में 6.4, कुरई में 5, लखनादौन में 4.2, घंसौर में 2 मिमी वर्षा मौसम विभाग ने दर्ज की है।वहीं तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।शनिवार को सुबह का अधिकतम तापमान 20.4 डिसे रिकार्ड किया गया है।वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिसे दर्ज हुआ है।तीन दिन पहले सुबह का अधिकतम तापमान 25 डिसे के आसपास पहुंच गया था।सिवनी मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में अलसुबह हुई रिमझिम वर्षा के कारण वातावरण में ठंडक आ गई है।

Related Articles

Back to top button