ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
लाइफ स्टाइल

बच्चे की हाइट न बढ़ने से हैं परेशान, तो आज ही उनकी डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

नई दिल्ली। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है। बढ़ती उम्र के साथ ही बच्चों की डाइट भी बदलने लगती है। उम्र के साथ ही बच्चों की हाइट भी बढ़ने लगती है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए पोषण बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार सही खानपान के बाद भी कुछ बच्चों की हाइट नहीं बढ़ पाती है। अगर आपका बच्चा भी इन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ने लगेगी।

अंडा

प्रोटीन से भरपूर अंडा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। दूध और अंडे का मल्टीग्रेन टोस्ट साथ में खाने से बच्चों को प्रोटीन, कॉम्लेक्स कार्ब्स और कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है, जिससे उनकी लंबाई बढ़ती है और उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है।

दूध

हमेशा से ही बच्चों को दूध पीने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए डाइट में दूध शामिल करना काफी जरूरी है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि इनके विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में दूध को जरूर शामिल करें।

फल

फलों को खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। कई सारे मिनरल्स और विटामिन से भरपूर फल कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। वहीं, अगर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए उनकी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें।

दही

दूध से बना दही भी बच्चों की हाइट बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। दही में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

डॉक्टर्स हमेशा से ही सभी को हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को खासकर बच्चों को यह सब्जियां खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ऐसे में वह अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियां खाने में नखरे करते हैं। लेकिन बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पौटेशियम, कैल्शियम और आयरन की पूर्ति होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button