ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

इंदौर में बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर बावड़ी हादसा मामले में सुनवाई आज

इंदौर। बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर बावड़ी हादसा मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होना है। इस मामले को लेकर चार जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में प्रस्तुत हुई हैं। इनमें से तीन में तो आरंभिक सुनवाई हो चुकी है लेकिन चौथी याचिका में अब तक सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को इसी चौथी जनहित याचिका में सुनवाई होना है।

तीन जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कोर्ट नोटिस जारी कर शासन से जवाब मांग चुकी है। ऐसी स्थिति में उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को भी कोर्ट नोटिस जारी कर शासन और अन्य पक्षकारों से जवाब मांगेगी। भविष्य में चारों याचिकाओं की सुनवाई एक साथ ही होगी क्योंकि इनमें मुद्दा एक ही है।

गौरतलब है कि 30 मार्च 2023 को स्नेह नगर (पटेल नगर) स्थित बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी का स्लैब टूटने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंदिर को जमीदोज करते हुए इसके मलबे से बावड़ी को पाट दिया था। इस मामले में चार अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर हुई हैं। जिस जनहित याचिका में मंगलवार को सुनवाई होना है उसे पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने सीनियर एडवोकेट डा. मनोहरलाल दलाल के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इसमें बावड़ी हादसे के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और मृतकों के स्वजन को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।

परिषद की बैठक में चर्चा के लिए अलग से समय की मांग

इधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम ने मांग की है कि निगम परिषद की बैठक तुरंत बुलवाई जाए और इसमें बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर बावड़ी हादसे पर चर्चा के लिए अलग से समय दिया जाए। गौरतलब है कि बेलेश्वर महादेव मंदिर को जमीदोज करने का रहवासियों ने विरोध किया था। उनके विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद इस मंदिर को दोबारा बनाने को लेकर सहमति दी थी। हालांकि अब तक यह तय नहीं है कि मंदिर निर्माण के लिए राशि कौन और कितनी देगा।

Related Articles

Back to top button