ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

संत सिद्ध भाऊ बाबा रामदास लाल साईं सहित अनेक संत महात्मा शोभायात्रा में शामिल होंगे

संत हिरदाराम नगर। भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस यानी चेतीचांद पर निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार संत हिरदाराम जी के उत्तराधिकारी संत सिद्ध भाऊ, अखिल भारतीय गृहस्थ साधु समाज के अध्यक्ष बाबा राम दास उदासीन, वेदांत संत लाल साईं, मुकेश महाराज एवं भाई पुरुषोत्तम वासवानी सहित समाज के अधिकांश संत महात्मा शामिल होंगे। शोभा यात्रा को भव्य रूप देने के लिए संत लाल साईं ने सभी से एकजुट होने की अपील की है।

सिंधु समाज ने 23 मार्च को चेतीचंद महोत्सव मनाने की तैयारी की है। समाज भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस सिलसिले में जीव सेवा संस्थान सभागृह में प्रबुद्ध जनों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी धर्म गुरु एवं संत महात्मा शामिल होंगे। संत सिद्ध भाऊ ने कहा कि वह भी इस बार शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस बार का जुलूस ऐतिहासिक होगा। बैठक में कथावाचक नरेश पारदासानी ने कहा कि शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के प्रयास मिलकर किए जाने चाहिए। समाज सेवी हीरो ज्ञानचंदानी, जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी, कपड़ा संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी, सिंधु समाज के सचिव हरीश मेहरचंदानी, भरत आसवानी, झूलेलाल मंदिर से राजकुमार वाधवानी, नरेन्द्र लालवानी, रमेश वाधवानी आदि शामिल हुए। सिंधी काउंसिल आफ इंडिया संत हिरदाराम नगर इकाई के अध्यक्ष राजेश बेलानी ने बताया कि काउंसिल की ओर से भी शोभायात्रा में भागीदारी की जाएगी।

बग्गी में सजेगी शूरवीरों की झांकियां

शोभायात्रा में इस बार करीब आधा दर्जन बगिया शामिल होंगी। इनमें संत महात्माओं की झांकियां सजाई जाएगी। जगह-जगह रोशनी की जाएगी। पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। भगवान झूलेलाल के अलावा अमर बलिदानी हेमू कालानी, संत कंवर राम, सिंध के अंतिम सम्राट महाराजा दाहिर सेन की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। सिंधु समाज भवन में बहीराणा पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी

Related Articles

Back to top button