ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

केवी में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू 17 अप्रैल तक होंगे आवेदन

भोपाल । देश भर के 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से जारी है।।पहली कक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक होंगे।केंद्रीय विद्यालय संगठन(केवीएस) ने प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में चार दिन पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।अभिभावक अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वे इस दौरान केवीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।इसके अलावा कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा।पहली सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल को किया जाएगा।दूसरी सूची 28 अप्रैल और तीसरी सूची चार मई को जारी किया जाएगा।इसके अलावा दूसरी कक्षा एवं इसके ऊपर के कक्षाओं(11वीं के अलावा) में प्रवेश रिक्तियों के आधार पर आफलाइन माध्यम से होंगे।वहीं तीन अप्रैल से 12 अप्रैल तक सीटें खाली रहने पर आवेदन किए जाएंगे।इसके लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।वहीं दाखिले से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभिभावकों को स्कूल से भी जानकारी लेनी होगी।केवीएस की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। होमपेज पर खुद को करके लॉग इन कोड जनरेट करें। आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों की सूची के साथ एक आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को एक साथ रखें।

राजधानी के केवी में 650 सीटें उपलब्ध

राजधानी में पांच केंद्रीय विद्यालय है।मैदामील स्थित केवी-1, शिवाजी नगर में केवी-2, केवी-3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। सभी केवी में पहली कक्षा में करीब 650 सीटें उपलब्ध है। अभिभावकों ने कहा कि बहुत दिनों से वे केवी के पंजीयन के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे थे। अब प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो वे आवेदन करेंगे।

Related Articles

Back to top button