ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

प्रधानमंत्री से मिलीं ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा, इंडस्ट्री में कोरोना का कहर

नई दिल्ली। गुरुवार को ऑस्कर 2023 में बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली  ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। वहीं, दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना एक बार फिर पैर पसारते हुए दिख रहा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ स्टार्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

प्रधानमंत्री से मिली ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा

फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड जीतकर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया। अब फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजालवेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। 95वें अकादमी अवॉर्ड में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में जीत हासिल की और अवॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्कर 2023 में सम्मान मिलने के बाद अब प्रधानमंत्री ने दोनों को उनकी जीत पर बधाई दी।

इंडस्ट्री में छाया कोरोना का कहर

साल 2020 में शुरू हुआ कोरोना वायरस अब एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। मार्च महीने में अब तक कई केस सामने आ चुके हैं। ये वायरस अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। बीते दिनों एक्ट्रेस किरण खेर और पूजा भट्ट इसकी चपेट में आई हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस माही विज और राज कुंद्रा को भी कोरोना हो गया है।

रिलीज हुआ मैदान का टीजर

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ दर्शकों के बीच आ चुकी है। इस फिल्म को थिएटर में आते ही खूब प्यार मिल रहा है और साथ ही काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर फैंस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ‘भोला’ की रिलीज के साथ ही सुपरस्टार अजय देवगन ने अब फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उनकी जून में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मैदान’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह फुटबाल गेम के गोल्डन पीरियड की कहानी को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं।

जी-20 के डेलिगेशन पर चढ़ा नाटू-नाटू का फीवर

ऑस्कर अवार्ड में धमाका मचाने वाली फिल्म आरआरआर के गान का फीवर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब चंडीगढ़ में हुए जी-20 के एक कार्यक्रम में डेलीगेट्स को नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने को हाल ही में ऑस्कर अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की दूसरी कृषि डीपीटी की मीटिंग हो रही थी। यह जी-20 में भारत की अध्यक्षता में हो रही है। बुधवार को चंडीगढ़ में मीटिंग की शुरुआत हुई।

शिव ठाकरे ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये की गाड़ी खरीदी और अपना नया बिजनेस भी शुरू किया। इसी बीच अब एक्टर ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शिव ठाकरे ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button