ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

लोकसभा सांसद ने अमृतपाल का खुलकर किया समर्थन, दी पाकिस्तान जाने की सलाह

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर, पंजाब के संगरूर से लोकसभा के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने फिर से अमृतपाल सिंह को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अमृतपाल को पाकिस्तान भाग जाना चाहिए था, ऐसा हम पहले 1984 में भी कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए बल्कि उसे तो रावी नदी को पार कर पाकिस्तान भाग जाना चाहिए।

यह पहली बार नहीं है जब सिमरनजीत सिंह ने अमृतपाल के समर्थन में बयान दिया हो, वह कई मौकों पर खुलकर अमृतपाल की पैरवी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं अमृतपाल का एनकाउंटर न कर दिया जाए। मान ने कहा था कि अगर उसे (अमृतपाल) कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो हम समझेंगे कि उसका एनकाउंटर कर दिया गया है।

अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया भर में सिखों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा और मैं एक जिम्मेदार सांसद के रूप में सरकार से कहता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनका (अमृतपाल का) खात्मा हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button