अहिंसा रन स्वच्छता रन में दौड़ा जबलपुर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का दावा

जबलपुर। जबलपुर में जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में अहिंसा रन, स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। जबलपुर में सुबह हुई अहिंसा रन, स्वच्छता रन में जबलपुर से छात्रों, व्यापारियों, शहर के सभ्रांत लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजित करने वाले संगठन ने अहिंसा रन, स्वच्छता रन को गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बताया गया है।
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में अहिंसा स्वच्छता रन का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे कमानिया गेट पर एकत्र होकर प्रतिभागी बड़ा फुहारा, खजांची चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, राजीव गांधी चौक, जबलपुर हास्पिटल तिराहा, ब्लूम चौक, तीन पत्ती, मालवीय चौक, लार्डगंज थाना होते हुए पुन: बड़ा फुहारा पहुंचे। जहां दौड़ के बाद दौड़ने वाले लोगों के लिए नासते की व्यवस्था की गई थी।
तीन, पांच व दस किलोमीटर के अलग-अलग वर्ग में अहिंसा रन हुई। इसे गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। अहिंसा स्वच्छता रन के जरिए विश्व में शांति व सद्भाव का संदेश देने का संकल्प लिया गया है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन, नगर निगम के इस आयोजन में कई देशों के प्रतिभागी शामिल हुए।


