ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

अखिलेश यादव और कमल नाथ पहुंचे डा. आंबेडकर की जन्मस्थली सीएम शिवराज भी आएंगे

महू। डा. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर गुरुवार रात 12 बजे से ही जन्मदिन का कार्यक्रम जारी है। रात में ही भव्य आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में अनुयायी बाबा साहब को नमन करने उनकी जन्मस्थली पर पहुंच रहे हैं। सुबह पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यहां पहुंचे और डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी यहां पहुंचेंगे।

इसके पहले गुरुवार शाम को 5 बजे महू शहर में डा. आंबेडकर राष्ट्रीय गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में एक सुसज्जित रथ में बाबा साहब के अस्थिकलश भी रखे गए, जिसके महू शहरवासियों ने दर्शन किए। यात्रा में बाहर से अनुयायी भी शामिल हुए। यात्रा में 60 से अधिक घोड़ों पर बालिकाएं महाराष्ट्रीयन परिधान में बैठकर निकली। सभी के हाथ में ‘वी लव यू फार राइट्स’ की तख्तियां थी। इसके साथ ही बालिकाओं और युवतियों द्वारा प्रसिद्ध लेझिम डांस की प्रस्तुति भी हुई। यात्रा सात रास्ता चौक से ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई।

रात 12 बजे समता सैनिक दल ने दी सलामी

इसके बाद हरी फाटक, होते हुए भीम जन्मभूमि स्मारक पहुंची। 5 रथों में बौद्ध भिक्षु भी बैठ कर शामिल हुए। का समापन डा. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर हुआ। यह कार्यक्रम और रैली डा. बाबा साहब आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। यात्रा में समिति के अध्यक्ष भदंत सुमेध बोधी, सचिव राजेश वानखेड़े, सदस्य डा. अनिल गजभिए, प्रकाश वानखेड़े, अरूण इंगले, राजीव कुमार अंबोरे सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रात ठीक 12 बजे समता सैनिक दल ने सलामी दी। भव्य आतिशबाजी की गई जिसे देखने के लिए महू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी लोग भी आंबेडकर स्मारक पहुंचे।

आज होंगे यह कार्यक्रम

सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे और बाबा साहब को नमन किया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से तेलीखेड़ा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वाहन से आंबेडकर स्मारक आएंगे और बाबा साहब को नमन कर माल्यार्पण करेंगे। माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री स्मारक पहुंचेंगे। इसके अतिरिक्त करीब 12 बजे इंदौर से बाय रोड समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद वाहन से किशनगंज पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button