ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अब कर्नाटक में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में सेंध काफिले में अचानक घुसे दो छात्र गिरफ्तार

पिछले सप्‍ताह कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। शाह के सुरक्षा काफिले में अचानक कहीं से दो युवक घुस आए। हालांकि पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी उनसे पूछताछ में कुछ बात निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस ने उन्हें मणिपाल सेंटर में रोक लिया और उनमें से एक को हिरासत में ले लिया। एक अन्य भागने में सफल रहा लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरह से यह सुरक्षा में चूक है, छात्रों को वीवीआईपी मूवमेंट के बारे में पता नहीं था। उन्होंने हमारे पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। इसलिए हम उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।

यह है पूरा घटनाक्रम

यह घटना रविवार देर रात हुई जब शाह बेंगलुरु में पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरने के लिए एचएएल हवाईअड्डे जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त डा भीमाशंकर गुलेद ने कहा कि जब शाह का काफिला रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर कब्बन रोड पर जा रहा था, तो आरोपित छात्रों ने नियमों का उल्लंघन किया और काफिले में सफीना प्लाजा से मणिपाल सेंटर तक अचानक प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें 300 मीटर तक रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक में सवार छात्र रुके नहीं।

आपराधिक पृष्ठभूमि या मंशा नहीं

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों छात्रों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि या मंशा नहीं है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीनगर पुलिस ने इस संबंध में छात्रों के खिलाफ आइपीसी की धारा 353 के तहत सरकारी अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने और लापरवाही से वाहन चलाने के लिए 279 का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button