चुनाव आयोग का ऐलान, वायनाड सीट में उपचुनाव पर आया बड़ा अपडेट, आज़म ख़ान के पुत्र के सीट पर 10 मई को चुनाव

नईदिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक में 10 मई को राज्य की सभी 224 सीटों पर मतदान होगा। वहीं 13 मई को मतगणना के बाद रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।
वहीं यूपी की आज़म ख़ान के पुत्र के सीट पर भी 10 मई को चुनाव होंगे, जबकि राहुल गांधी की खाली हुई सीट वायनाड सीट पर उपचुनाव अभी नही होंगे। चुनाव आयोग ने ये अहम जानकारी दी है।
बता दें कि राहुल गांधी के अयोग्या घोषित किए जाने के बाद वायनाड लोकसभा सीट को भी रिक्त घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि हो सकता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही वायनाड सीट पर उपचुनाव करा दिए जाए।
इधर कर्नाटक राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं। राज्य भर में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है।
राज्य में करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे चुनाव आयोग द्वारा महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राजीव कुमार ने कहा कि हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

